बिहपुर । गत कुछ दिनों से कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने पर बिहपुर प्रखंड के धरमपुररत्ती पंचायत के संरक्षित जयरामपुर-गुआरीडीह पुरातत्विक टीला में कोसी का कटाव शुरू हो गया है। जिससे टीले के अस्तित्व पर संकट आ सकता है। इधर, ग्रामीणों ने कहा कि यहां वर्तमान में कटाव की स्थिति को देखते हुए बड़े स्तर पर कटावरोधी कार्य कराने की जरूरत है।

नवगछिया जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कटाव की सूचना पर वह बुधवार को मौके पर पहुंचे थे। जहां कटाव की बात हो रही है, वह कटाव नहीं है। वर्ष 2022 में हुआ कटावरोधी कार्य थोड़ा अप-स्ट्रीम में सिंक हुआ है। स्थिति पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि गुआरीडीह बहियार में लगभग तीन हजार पूर्व विकसित सभ्यता के मिले पुरातत्विक और प्राचीन अवशेष मिलने की जानकारी पर राज्य के सीएम नीतीश कुमार 20 दिसंबर 2020 को यहां पुरातत्विक अवशेषों का निरीक्षण करने स्वयं पहुंचे थे। सीएम के निर्देंश के बाद यहां पर पुरातात्विक टीले को कोसी कटाव से सुरक्षित करने के लिए कटावरोधी कार्य भी हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *