नवगछिया । इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध के ध्वस्त होने पर पिछले पांच दिनों से बाढ़ के पानी का फैलाव अब दस किलोमीटर के दायरे में फैल गया है। सैदपुर पंचायत होते हुए गोपालपुर एवं अभिया गांव तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। किसानों ने बताया कि अचानक इस बाढ़ के पानी फैलने से हमलोग फसल काट नहीं पाए।
कुछ दिन के बाद ही मक्के की फसल तैयार करने का समय था। बाढ़ का पानी लत्तीपाकर, धरहरा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के समीप तक पहुंच चुका है।
जलस्तर की वृद्धि जारी रहने पर 14 नंबर सड़क पर पानी का काफी दवाब काफी बढ़ जाएगा। जल संसाधन विभाग के द्वारा सैदपुर-तिनटंगा करारी गांव के बीच एक किलोमीटर लंबा डॉबेल बनाकर के बाढ़ के पानी रोकने को प्रयास किया गया है।

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के बाद सैदपुर पंचायत के महादलित टोला के बिट्टू हरिजन, तेतर हरिजन सहित दोनों टोलों के सभी लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

