नवगछिया : खरीक प्रखंड में कोसी नदी पर चोरहर गांव के पास चोरहर-भवनपुरा पुल निर्मित है। पुल के अप स्ट्रीम और डाउन स्ट्रीम में विगत बाढ़ अवधि में नदी तट का आंशिक भाग क्षतिग्रस्त हुआ था। इसे इस अवधि में बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराकर स्थल को सुरक्षित किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 44
बाढ़ अवधि के बाद कटाव निरोधक समिति स्थल का निरीक्षण करेगी। समिति की अनुशंसा के बाद कटाव निरोधी काम कराया जा सकेगा। विधायक कुमार शैलेंद्र ने समस्या को लेकर निवेदन समिति के समक्ष मामला रखा था।
विधायक का कहना था कि कोसी नदी के कटाव से दस हजार आबादी वाली पंचायत का मुख्यालय से संपर्क बंद होने की स्थिति में है। इसलिए यहां कटाव निरोधी काम शुरू किया जाए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
