खरीक :खरीक एवं बिहपुर थाना के सीमा पर स्थित लत्तीपुर चौक पर सब्जी-फल विक्रेताओं से अवैध वसूली के काले कारोबार पर कब्जा जमाने को लेकर शनिवार को इलाके के दो अपराधिक गिरोह एक-दूसरे से भिड़ गए एवं दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

जिससे पूरा गंगा दियारा दहल उठा। दोनों पक्षों द्वारा 10 से अधिक राउंड फायरिंग करने की बात बताई जा रही है। हालाँकि, इस घटना में कोई हताहत की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार एवं बिहपुर पुलिस घटना स्थल पहुँचे। जहाँ घटना की तहकीकात की।

इलाके में चर्चा है कि गंगा दियारा के कुख्यात गिरोह के बीच फायरिंग हुई है। देर शाम तक दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया था। बता दें कि रेलवे की सरकारी जमीन पर लत्तीपुर चौक के पास आसपास रेहड़ी-पटरी वालों समेत अन्य समानों का दुकान सजा कर कारोबार करते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *