नवगछिया में NH-31 पर तेज रफ्तार टोटो से बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल; एक मायागंज रेफर

नवगछिया। नवगछिया में मंगलवार को एनएच-31 पर टोटो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान जमुनिया तुलसीपुर निवासी सनी कुमार, पिता सतीश यादव और उनके दोस्त कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक बाइक से कृष्ण कुमार के ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-31 पर उनकी बाइक की तेज रफ्तार से आ रहे टोटो से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सनी कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि कृष्ण कुमार भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। सनी कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कृष्ण कुमार का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में ही किया गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घटना को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने एनएच-31 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हादसे का खतरा बना रहता है।

घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए खरीक थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *