नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के परबत्ता पंचायत के सुददन टोला में उदय कुमार (23) पिता शिव मंडल को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली उदय के गर्दन में लगी है, किसी तरह बासा में भागकर उसने अपनी जान बचाई है।
Total Downloads: 434
परिजनों ने उसे मायागंज अस्पताल इलाज के लिए लाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि उदय स्नातक का छात्र है। गांव के मुकेश कुमार पिता कारु मंडल एवं फुचो मंडल ने इस घटना को अंजाम दिया।
घायल उदय के भाई ने बताया कि मुकेश कुमार पिता कारू मंडल ने मंगलवार की देर रात 12 बजे जन्माष्टमी का मेला देखने के लिए बुलाया और नवटोलिया गांव के समीप ले गया जहां पहले से बैठे भाई फुचो मंडल ने उसे पकड़कर उस पर गोली चला दी। इस्माईलपुर पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। अभियुक्त के बारे में भी बताया गया है छापेमारी की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

