नवगछिया : अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एसडीओ उत्तम कुमार को विदाई दी गई। अनुमंडल स्तरीय डीलर एसोसिएशन की ओर से आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता राजेश कुमार ने की। एसडीओ उत्तम कुमार नवगछिया में अपने अनुभवों को साझा करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने लोगों के सहयोग की सराहना की। कहा कि यहां के लोगों के साथ एक गहरा जुड़ाव महसूस हुआ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166

मौके पर नवगछिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार, सजल वत्स, ओमप्रकाश, सचिन कुमार, कृष्णनंदन पासवान, रंजन यादव, गोपाल यादव, अरविंद चौधरी, गोपाल मंडल, अनिल पासवान, सुभाष राम, दिलीप सिंह, फैयाज आलम, अनवर आलम, सीपक यादव, मनीष पासवान, रोहित भगत, बालमुकुंद यादव आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
