नारायणपुर । प्रखंड के नवोदय विद्यालय चौक बलहा चकरामी के पास एनएच सड़क पर सेवानिवृत्त कॉलेज कर्मी विंदेश्वरी सिंह (85) बलहा वार्ड नंबर दस बुधवार की सुबह टहल रहे थे। इसी समय उनको अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दी।
Total Downloads: 173
इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक के शव को उठाकर सड़क के किनारे लाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। तब तक पिकअप गाड़ी को लेकर चालक खगड़िया की ओर फरार हो चुका था।
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह टहल रहे थे तभी अनियंत्रित पिकअप जिसपर मछली बीज लदा था, ने वृद्ध व्यक्ति को ठोकर मार दी। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। मृतक के दो पुत्र राजकपूर और चन्द्र किशोर सिंह हैं। मृतक का दाह-संस्कार बलहा गंगा घाट पर किया गया।

