नवगछिया । जीबी कॉलेज, नवगछिया में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिवशंकर मंडल की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी आगमानंद जी महाराज एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रो. जनार्दन शर्मा, प्रो. राजेन्द्र शर्मा, प्रो. शैलेन्द्र कुमार साहू, प्रो. वेदानन्द ठाकुर, विजय कुमार गुप्ता थे।

प्राचार्य के द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। स्वामी जी स्वयं जीबी कॉलेज के छात्र एवं शिक्षक रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मैं आज यहां आकर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने छात्रों को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के बताए आदर्श पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार प्रसाद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, प्रो. मोसरत हुसैन आदि उपस्थित थे। मंच संचालन घनश्याम, सादिया और अभिषेक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक सह सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. ऊषा शर्मा ने किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *