नवगछिया: पुलिस जिले के रंगरा चौक थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में 13 वर्षीय शिवानी कुमारी नामक बच्ची को विषैले सांप ने डस लिया। उसके परिजनों ने बताया कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।
उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। सौभाग्य से मायागंज में इलाज के बाद वह ठीक होकर घर लौट आई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

