नवगछिया : टीएमबीयू के सिंडिकेट की बैठक सोमवार को जीबी कॉलेज, नवगछिया में होगी। इसकी तैयारी के लिए रविवार को टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन के सभी कार्यालय खुले रहे। साथ ही शाम 4.00 बजे कुलपति प्रो. जवाहर लाल की अध्यक्षता में सभी अधिकारी, पदाधिकारी और एसओ के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कुलपति ने स्पष्ट कहा है कि विवि में सिंडिकेट समेत अन्य बैठकों में लिए गए निर्णय का अनुपालन कई अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मी नहीं करते हैं। ऐसे मामले आने पर सख्त कार्रवाई होगी।

कुलपति ने सिंडिकेट की होने वाली बैठक की तैयारी की समीक्षा हर एजेंडे के साथ की। सिंडिकेट की होने वाली बैठक में बीपीएससी एवं बीएसयूएससी, पटना द्वारा टीएमबीयू के विभिन्न पीजी विभागों और कॉलेजों में नियुक्त किए गए शिक्षकों की नियुक्ति के अनुमोदन, छात्र संघ चुनाव, बिजली ग्रिड का मामला आदि भी शामिल होगा।

कुलपति ने कहा कि अगले सप्ताह परीक्षा विभाग के पेंडिंग मामले की समीक्षा की जाएगी। काम में लापरवाही बरतने पर डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सहायक राजेश कुमार को शोकॉज करने का कुलपति ने निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में एफए दिलीप कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. बिजेंद्र कुमार, प्रॉक्टर डॉ. अर्चना कुमारी साह, कुलसचिव डॉ. विकाश चंद्र, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ. संजय कुमार झा, एफओ डॉ. ब्रज किशोर प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार, सीसीडीसी डॉ. एसी घोष, डीओ अनिल कुमार सिंह सिंह, इंजीनियर डॉ. संजय कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. दीपक कुमार दिनकर, एसओ विजय कुमार मिश्रा, असीम कुमार, प्रशांत कुमार, किरण कुमारी, सुनील यादव, सर्वानंद प्रसाद, शैलेश चक्रवर्ती समेत अन्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *