नवगछिया : जमीन को लेकर चल रहे विवाद में घात लगाए पड़ोसी ने गांव के अधेड़ को को गोली मार दी। घटना पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना के छोटी परबत्ता गांव में रविवार शाम 4 बजे हुई। गोली देवल मंडल (50) को उनके घर के पास ही गोली मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उन्हें मायागंज से पटना रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि उनका पड़ोसी से पुराना जमीन का विवाद चल रहा था। इस मामले में देवल मंडल के बयान पर पुलिस ने गांव के देवन मंडल, उनके पुत्र, भाई महेश साहू व धीरज साहू पर मामला दर्ज कर लिया है।

घर से निकलते ही मारी गोली परिजनों ने बताया कि रविवार शाम देवल मंडल घर से निकल रहे थे। तभी सामने से आए आरोपी देवन मंडल व उनके पुत्र ने गोली चला दी। गोली देवल के पेट और कमर के बीच में लगी है।

सूचना पर पहुंची इस्माइलपुर थाना पुलिस ने परिजनों की मदद से देवल को अस्पताल पहुंचाया। मायागंज अस्पताल से घायल को पटना रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ओम प्रकाश मौके का मुआयना किया। लोगों से पूछताछ भी की। उन्होंने बताया कि मामला जमीन संबंधी विवाद का है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *