नवगछिया । इस्माईलपुर और बिंदटोली के बीच गंगा नदी के पानी के दबाव के कारण तटबंध टूट जाने के बाद इलाके में चारों ओर पानी ही पानी है। कई पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण लोग घरों की छतों पर रह रहे हैं। वहीं सैकड़ों परिवार विद्यालयों में चल रहे शिविर में रह रहे हैं।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 547

कटाव के बाद जल संसाधन विभाग की ओर से कटाव के दोनों तरफ एनसी डालकर कटाव से सुरक्षित कर लिया गया है। विभाग तटबंध की मरम्मत करने के लिए और पानी कम होने का इंतजार कर रहा है, हालांकि गंगा का पानी तेजी से घट रहा है। जल संसाधन विभाग की टीम अभी भी कैंप कर रही है और जहां-जहां कटाव हो रहा है, वहां फ्लड फाइटिंग का काम किया जा रहा है।

 

कोसी पार कदवा ठाकुरजी कचहरी टोला में ग्रामीणों की ओर से लगातार कटाव निरोधी कार्य किए जाने की मांग जल संसाधन विभाग से की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *