नवगछिया: सत्यनारायण मंदिर रोड में विगत तीन दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव का कार्यक्रम सुबह पंडित अमर शर्मा के द्वारा हवन के साथ संपन्न किया गया.

हवन में बड़ी संख्या में स्थनीय लोगो ने भाग लिया और आरती के बाद विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर नवगछिया बाजार में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जो काफी रोमांचक रहा गणेश जी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराते गाजे बाजे और डीजे की धुन पर अविर के साथ युवा धीरकते नजर आये

वही किमिटी से रवि शर्मा ने बताया कि शहर के गौशाला के परिसर में स्थित पोखर में नम आँखों से भगवान गणेश जी को अंतिम विदाई दी गयी. इस अवसर पर आयोजक दिनेश केडिया, अमित चिरानिया, शम्भू चिरानिया, रवि शर्मा, मोहन पोद्दार, पंकज टीव्रेवाल, अतन सिंह, रतन सिंह, चंद्रशेखर शर्मा के साथ सेकडो लोगो ने भाग लिया.

नारायणपुर| बिहपुर प्रखंड में सोमवार को सिद्धिविनायक विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बाजार से विसर्जन घाट तक बप्पा के जयकारे से इलाका गुंजायमान रहा। बिहपुर बाजार में स्थापित प्रतिमा विसर्जन में सूरज कुमार,पंडित सावन झा,अंशु शर्मा,नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जि़ला सचिव ज्ञानदेव कुमार, राहुल कुमार अंकित शर्मा , घनश्याम, अमन, रवि राहुल, राजा, अजीत आदि शामिल रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *