नारायणपुर । प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में विज्ञान ज्योति किट का वितरण हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य रोशन लाल, उप प्राचार्य एसके चौधरी, विजे प्रभारी अभिमन्यु कुमार के द्वारा सी स्टेम किट का वितरण भागलपुर और ललित नारायण बालिका उच्च विद्यालय भ्रमरपुर विजे छात्राओं के बीच शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया गया।
प्राचार्य रोशन लाल ने छात्राओं से कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित जैसे कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है।

