नवगछिया : झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर बांस लदे मिनी ट्रक और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर में ट्रक पर बैठे वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को बिहपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया।

मृतक की पहचान कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के मलिनिया निवासी हीरालाल मंडल (63) के रूप में हुई है, जबकि ट्रक चालक कुर्सेला के इंदिराग्राम निवासी अवधेश मंडल (32) है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह बांस लदा ट्रक नंबर बीआर 39 जीए 2642 कुर्सेला से खगड़िया के अगुवानी जा रहा था।

हीरालाल ट्रक पर बैठे थे, तभी झंडापुर एनएच 31 पर स्थित पेट्रोल पंप के पास नारायणपुर की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप नंबर बीआर 01 जीएन 9077 ने ट्रक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक और ट्रक पर बैठे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।

डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने दोनों को तुरंत बिहपुर सीएचसी लाया, जहां डॉक्टर ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है, और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *