नारायणपुर : बिहपुर प्रखंड के औलियाबाद बड़ी गद्दी के समीप मंगलावर की रात करीब 12 बजे बदमाशों ने विश्वकर्मा टिंबर आरा मिल में आग लगा दी। इस घटना में आरा मिल में रखे मोटर, डायनेमो, इंजन, ट्रॉली समेत करीब पांच लाख रुपए के समाना जलकर राख हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और तीन घंटे तक मशक्कत कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। मिल के संचालक रामसेवक शर्मा ने पुलिस को बताया कि विश्वकर्मा पूजा करने का बाद घर चले गए।

रात करीब 9 बजे पुत्र ने देखा कि आरा मिल के पीछे कुछ असामाजिक तत्व जुआ खेलने के दौरान हल्ला कर रहे थे। पुत्र ने वहां जुआ खेलने से मना किया था। आशंका है कि जुआरियों ने ही आरा मिल में आग लगा दी। मिल संचालक ने झंडापुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *