खरीक : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के राघोपुर गांव में स्वच्छता कर्मियों और ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया। साथ ही साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
Total Downloads: 346
इसके बाद गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को आज के बदलते दौर में स्वच्छता का महत्व, इससे होने वाले फायदे समेत अन्य आवश्यक जानकारी दी। बीपीआरओ नागेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। जब हर व्यक्ति स्वच्छ होगा, तभी स्वच्छ समाज का निर्माण होगा।
साफ-सफाई रखने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी बचाव होता है। इस मौके पर जिला स्वच्छता सलाहकार रोहित राज, प्रखंड समन्वयक अजय कुमार, मुखिया मनोज मंडल, स्वच्छता कर्मी मदन कुमार, पंकज कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

