बिहपुर : प्रखंड के मड़वा महंत स्थान एनएच 31 के समीप नन्हकार की ओर जाने वाली सड़क किनारे गहरे गड्ढे में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर जा गिरा। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लगभग पौने नौ बजे मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार होकर जा रहे थे।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 548

तभी मड़वा महंत स्थान एनएच 31 के समीप नन्हकार की ओर जाने वाली सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गए और तीनों पानी में डूबने लगे। आसपास के लोगों और स्थानीय गोताखोरों ने दो युवक को तुरंत पानी से निकाल लिया। जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए।

जबकि बाइक चला रहे युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजन और ग्रामीण उसे बिहपुर सीएचसी इलाज कराने के लिए ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान हर्ष कुमार (18) के रूप में हुई है। जो मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर एक सहोरी निवासी नंदलाल सिंह का इकलौता पुत्र था।

इस दर्दनाक खबर से पिता नंदलाल और मां रवीशा देवी समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक हर्ष 11वीं कक्षा का छात्र था जो जेपी कॉलेज नारायणपुर की ओर से यूनिवर्सिटी टीम का कबड्डी का खिलाड़ी भी था। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल हर्ष ही चला रहा था। जबकि पीछे में गांव का दिव्यांश कुमार और सोमेन कुमार बैठा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *