नवगछिया : कोसी के जलस्तर में बढ़ोतरी के मद्देनजर कटरिया रेलवे स्टेशन पर शरण लिए सधुआ के बाढ़ पीड़ितों से वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी रविवार को मिले और उनकी समस्याओं को सुना। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें किसी भी तरह की सहायता नहीं मिली है।

सूखा राशन तक नहीं मिला है। सामुदायिक रसोई बंद कर दी गई है। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने नवगछिया एसडीओ और सीओ को फोन कर जल्द से जल्द सहायता देने की मांग की।

मौके पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विभांशु मंडल, जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, नरेश सिंह, सुबोध सिंह सहित सैकड़ों बाढ़ पीड़ित कार्यकर्ता स्टेशन पर उनसे मिलने पहुंचे और उनका स्वागत किया। मुकेश साहनी ने पीड़ितों से कहा कि जल्द ही उनकी तरफ से सहायता दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *