नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पर गुरुवार की रात करीब दो बजे खगड़िया जिला अंतर्गत सलारपुर की दुकानदार मदीना खातून का सामान चोरी हो गया।

मदीना का सामान लगभग चालीस हजार का था। मदीना कहती है कि वह सलारपुर गांव की कुछ महिलाओं के साथ पटना से श्रृंगार का सामान खरीदकर लाई थी।

सलारपुर में मदीना श्रृंगार का दुकान करती हैं। जीआरपी में हवलदार पदाधिकारी कमलकिशोर ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *