नवगछिया : बिहार सरकार के मंत्री सह भागलपुर के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह से नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक प्रखंड अंतर्गत तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के बाढ़ और कटाव पीड़ित मिले और यहां पर कटाव को लेकर के आ रही समस्याओं से अवगत कराया।
Total Downloads: 93
प्रभारी मंत्री से मिलने पंचायत के मुखिया गणेशी मंडल ने बताया कि हमलोगों ने प्रभारी मंत्री और त्रिस्तरीय पंचायत से चयनित एमएलसी विजय सिंह से मिले। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया है, कि जो भी समस्या है उसका बाढ़ कटाव के पूर्व अगले साल अस्थायी निदान किया जाएगा।
स्थानीय ग्रामीण विनोद मंडल ने बताया कि इस वर्ष यहां पर बाढ़ और कटाव के समय में बोल्डर पिचिंग भी धंस-धंस कर ध्वस्त हो गया है। अगर यही हाल रहा तो अगले वर्ष फिर 2021-22 की तरह कटाव शुरू हो जाएगा। इसलिए यहां पर इस कटाव से बचाव के लिए सरकार और विभाग सही और समय पर निर्णय ले।

