नवगछिया : कोसी नदी के कटाव से विस्थापित परिवारों को राजस्व कर्मचारी ने अभियान बसेरा दो में शामिल नहीं करने पर राजस्व कर्मचारी पर अपर समाहर्ता ने कार्रवाई करने का आदेश दिया है. आदेश भागलपुर जिला कार्यालय अपर समाहर्ता भागलपुर की ओर से नवगछिया अंचल के अधिकारी को दिया गया है. आदेश में बताया गया कि कोसी नदी के कटाव से विस्थापित परिवारों को राजस्व कर्मचारी ने अभियान बसेरा दो में शामिल नहीं किया है.

नवगछिया नप के अजय चौधरी ने अपर समाहर्ता कार्यालय में उपस्थित होकर बताया कि नप नवगछिया क्षेत्र में गौशाला की भूमि पर 350 से अधिक परिवार कोसी नदी के कटाव से विस्थापित होकर वहां बसे हैं, जिसका सर्वेक्षण राजस्व कर्मचारी ने नहीं किया है. सीओ को आदेश दिया गया कि राजस्व कर्मचारी को चिह्नित करते हुए 17 अक्तूबर तक अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए साक्ष्य के साथ प्रतिवेदन भेजें. दो राजस्व कर्मचारी को लगा कर सूची तैयार करवायें.

राजस्व कर्मचारी के पास से अभियान बसेरा दो में यदि इंट्री नहीं पायी हो, तो एप खोलने के लिए विभाग से प्रतिवेदन भेजें. उक्त कार्य के समानांतर राजस्व कर्मचारी को एमवीआर दर पर ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन खरीदने के लिए भूमि चिह्नित करने का आदेश जारी करें. इसकी समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाए कि कौन रैयत सरकार को जमीन बेचने के लिए तैयार है, प्रस्ताव भेजे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *