नवगछिया : इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के रामनगर सौदागर मंडल टोला के समीप गंगा नदी में मजदूरों से भरी नाव डूब गई। जिससे नाव में सवार सभी लोग तैरकर निकल गए, लेकिन एक लड़की लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इस्माईलपुर पुलिस, अंचलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को जानकारी दी।
Total Downloads: 296
घटना स्थल पर अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे और एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम लापता लड़की को ढूंढने में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, इस्माईलपुर के केलाबाड़ी गांव के आधे दर्जन से अधिक लोग एक छोटे डेंगी नाव पर सवार होकर गंगा धार को पार कर दियारा जा रहे थे, जहां उन्हें परवल के खेत में बुआई करनी थी। लेकिन रास्ते में नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। नाव पर सवार केलाबाड़ी के वकील मंडल की 15 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी दुर्घटना में लापता हो गई।

