नवगछिया : भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय नवगछिया में योगदान दिया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवगछिया मुकेश कुमार द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया एवं उन्हें नगर परिषद, नवगछिया का प्रभार सौंपा गया।
Total Downloads: 92
प्रभार ग्रहण करने के उपरांत नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी के साथ बाजार में घुमकर चारों तरफ साफ-सफाई का जायजा लिए।
उन्होंने दुकान के आगे फेंके गए पन्नी और कूड़ा को कूड़ेदान में फेकने की बात दुकानदारों से कही और कार्यालय कर्मी को निर्देश देते हुए बाज़ार में माइकिंग कराते हुए बाजार में यत्र-तत्र सड़कों, चौक-चौराहे पर कूड़ा नहीं फेकने की अपील नगर वासियों से करने को कही।

