नवगछिया । भागलपुर के वरीय उपसमाहर्ता कृष्ण मुरारी कुमार बुधवार को नवगछिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय की स्थिति को देखकर बिफर गए और कहा कि प्रखंड अंचल सहित अन्य कार्यालय के कर्मी और अधिकारी पूरी तरह लापरवाह हैं।
Total Downloads: 92
जांच के क्रम में वरीय उपसमाहर्ता ने तत्काल एक रिपोर्ट बना करके डीएम को भेजा है जिस पर अंचलाधिकारी सहित प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी पर कार्रवाई की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर आए हुए आवेदन का समय पर निष्पादन अंचल सहित अन्य कार्यालय में नहीं होने को लेकर के अंचल अधिकारी को भी फटकार लगाई है।
कई महीने से दाखिल खारिज और मोटेशन परिमार्जन परिमार्जन प्लस दखल दहनी मापी सहित अन्य योजनाओं पर किसी तरह का निगरानी अंचल अधिकारी का नहीं होता है। अंचलाधिकारी प्रखंड मुख्यालय से बाहर रहते हैं साथ ही अंचल कार्यालय में गंदगी का भी भरमार है। इनको लेकर के उन्होंने लापरवाह पदाधिकारी पर वेतन रोकने की भी अनुशंसा की है।

