नवगछिया । श्री मद्भागवत कथा पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ समिति की बैठक नगर परिषद के बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में महंत सिया वल्लभ शरण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय हुआ कि 7 दिवसीय श्री मद्भागवत कथा परायण व कृष्ण सहस्रार्चन का आयोजन 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से नगर परिभ्रमण व कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा से प्रारंभ होगा।
Total Downloads: 354
वहीं 19 से 25 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन 9 बजे से 12 बजे तक एवं 3 बजे से 6 बजे तक श्री मद्भागवत पुराण सप्ताह कथा तथा रोज शाम 7 बजे से लड्डू गोपाल सहस्रार्चन व 26 अक्टूबर को यज्ञ हवन सहित पूर्णाहुति होगी। इस कार्यक्रम में कथा व्यास महंत सिया वल्लभ शरण महाराज होंगे। मुख्य यजमान के रूप में कौशलेन्द्र कुमार ठाकुर व यजमान विश्व हिन्दुपरिषद के जिलाधय्क्ष प्रवीण भगत का चयन हुआ।
बैठक में महंत सिया वल्लभ शरण महाराज, कौशलेन्द्र ठाकुर, कांतेश कुमार उर्फ टीनू, कृष्ण भगत, प्रवीण भगत, विनय कुमार, चंदन सिंह, शंकर प्रसाद जायसवाल, यज्ञाचार्य पंडित ललित शास्त्री, विश्वास झा, हिमांशु शेखर झा, जुगनू भगत, संजय गर्ग सहित अन्य मौजूद हुए।

