नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, रोहतक से सकुशल बरामद; आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए उसे हरियाणा के रोहतक से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी सुशांत कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद गांव का रहने वाला बताया गया है।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मामले की शिकायत 17 जून को झंडापुर थाने में दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 15 जून को सुशांत कुमार सिंह उनकी नाबालिग बेटी का शादी की नीयत से अपहरण कर अपने साथ ले गया था।

शिकायत के आधार पर झंडापुर थाना में कांड संख्या 103/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से जांच आगे बढ़ाई। जांच के क्रम में पुलिस को नाबालिग लड़की के रोहतक, हरियाणा में होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लड़की को रोहतक से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मामले में नामजद आरोपी सुशांत कुमार सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी औलियाबाद, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर का निवासी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *