नवगछिया : पहाड़पुर चौक पर गुरुवार की रात करीब 12 बजे एक चाय दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे दुकान में रखी चायपत्ती, चीनी, बिस्कुट अन्य सारा दुकान जलकर राख हो गया। शुक्रवार को भवानीपुर पुलिस और राजस्व कर्मचारी ने आवश्यक जांच-पड़ताल की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
पीड़ित पहाड़पुर के सनोज तांती ने मुआवजे की मांग को लेकर सीओ विशाल अग्रवाल के कार्यालय में आवेदन दिया है। समाजसेवी रंजीत कुमार मंडल ने चाय दुकानदार को उचित मुआवजा देने की मांग सीओ से की है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
