नवगछिया : श्री रामचंद्रचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज की अध्यक्षता में खरीक के पूरबटोला, ध्रुवगंज के खुले मैदान (नैमिषारण्य) में शरदोत्सव सत्संग और नैमिषारण्य ऋषि-मुनि सत्संग आयोजित किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 72
विवेकानंद कुंवर कन्हाय बाबू ने सत्संग का संयोजन किया। ‘शरदोत्सव सत्संग’ की महत्ता एवं नैमिषारण्य की सार्थकता को समझाते हुए स्वामी आगमानंद ने कहा कि इस पवित्र स्थान को कई सिद्ध संत-महात्माओं की चरणधूलि से स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त है।
भक्तजनों से घिरे परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने जीवन को मधुमय बनाने के निमित तत्काल ही स्वरचित एक भजन को सुनाकर लोगों को रस से सराबोर कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
