नवगछिया : पशुपालन विभाग के द्वारा चलंत पशु एंबुलेंस की शुरूआत की गई है। शुरुआत होने के बाद इस्माईलपुर प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर वहां पर लगभग एक दर्जन से अधिक बीमार पशुओं का इलाज किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 175
पशुपालन विभाग के द्वारा जानकारी दी गई कि यह व्यवस्था भव्या हेल्थ सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा बिहार सरकार के पहल पर किया गया है। इस एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार के साथ-साथ एक विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे जो फोन आने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाज करेंगे।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नंदकिशोर राय ने बताया कि इसमें चिकित्सकों के अलावा दो अन्य सहायक व चालक की भी व्यवस्था है। 1962 पर डायल करते ही हमलोग दिए गए जगह पर पहुंच जाते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
