नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में दीपावली की छुट्टी के पूर्व एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस आयोजन में विद्यालय के सत्र 2023-24 के सीबीएसई 10वीं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को एक स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

सीबीएसई 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आदित्य कुमार, आर्यन सिंह, अंकित राज सुमन, सुहाना कुमारी, वैष्णवी वान्या आदि को सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र श्रेयांस का नेशनल पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में चयनित होकर नवगछिया का मान बढ़ाने पर उनके माता पिता को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह का मंच संचालन विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन सर्राफ ने बच्चों को उनकी उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दी। प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, नप की उपसभापति रश्मिरथी देवी, विद्यालय समिति के संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल, वार्ड पार्षद प्रमोद यादव, बाल भारती पोस्ट ऑफिस के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *