नवगछिया में अवैध क्लीनिकों में प्रसव के लिए जाने वाली महिलाओं की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को रंगरा पीएचसी के पास चल रहे एक अवैध क्लीनिक में प्रसव के लिए गई महिला देवकी कुमारी (22), पत्नी धनिक लाल मंडल की प्रसव के बाद मौत हो गई। मृतक महिला की शादी बीते मार्च में ही हुई थी और यह उनका पहला बच्चा था।
Total Downloads: 172
इस संबंध में मृतक महिला के ससुर ने बताया कि प्रसव पीड़ा के बाद उन्होंने अपनी बहू को रंगरा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने देखने के बाद कहा कि बच्चा पेट में मल खा चुका है और उसकी सांस धीरे-धीरे चल रही है।
चिकित्सक ने कहा कि इसका इलाज यहां संभव नहीं है, इसे भागलपुर मायागंज अस्पताल ले जाइए। पीएचसी के डॉक्टर ने मायागंज अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन साथ गई गांव की आशा सुशीला देवी ने कहा कि हम प्राइवेट में प्रसव करवा सकते हैं, और वह महिला को पास के एक अवैध क्लीनिक में ले गईं।

