खरीक | प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को खरीक पीएचसी में गर्भवतियों की जांच के लिए शिविर लगाया गया। इसमें पीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार के नेतृत्व में महिला डॉक्टरों ने 195 गर्भवतियों की जांच की। साथ ही उन्हें उचित सलाह दी गई।

डॉ. सुजीत ने कहा कि शिविर में मेडिकल टीम ने गर्भवतियों की हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईवी, ब्लड ग्रुप, बीपी की जांच की। साथ ही प्रसव अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जांच जरूरी है। समय पर जांच कराने से किसी भी प्रकार की परेशानी का पता शुरुआत में ही चल जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....