नवगछिया : स्टेशन का चयन अमृत भारत योजना के तहत होने के बाद भी विकास कार्य आरंभ नहीं हो पाया है. जो कार्य भविष्य में सुविधा देने के लिए शुरू भी किया गया, वह अधूरे होने के कारण वर्तमान में परेशानी का सबब बना हुआ है. जीआरपी थाना के लिफ्ट व एक्सीलेटर के लिए गड्ढा करके छोड़ दिया गया है. यह यात्रियों के लिए खतरा हो सकता है.

वहीं, यात्री शेड के ऊपर का भाग हटा दिया गया है. ठंड में यात्रियों को खुले असमान के नीचे बैठना पड़ रहा है. नवगछिया स्टेशन से पटना जा रहे मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मैं बराबर काम के सिलसिले में पटना जाता हूं. 15 दिन पहले पटना से आने के दौरान रात्रि के समय स्टेशन पर लाइट कट गई थी. अंधेरा के कारण गड्ढा देख नहीं पाया.

इसमें गिरते-गिरते बचा. खगड़िया जा रहे अनिल कुमार ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत चयन होने के बाद भी नवगछिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है. विकास कार्य के नाम पर यात्री शेड के ऊपर छत का भाग हटा दिया गया है.

ज्ञातव्य हो कि नवगछिया रेलवे स्टेशन को भारत सरकार द्वारा देश के 2023–24 के आम बजट में रेल मंत्रालय के अमृत भारत योजना के तहत चयन किया गया है. नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....