नवगछिया : नवगछिया पुल निर्माण निगम एसडीओ अनुज कुमार, अंचलाधिकारी संतोष कुमार सुमन, इस्माइलपुर आरओ खुशबू आजम के नेतृत्व में नवगछिया थाना चौक से लेकर थाना गेट तक बसे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई।
Total Downloads: 172
सभी अतिक्रमणकारियों के घरों पर बुलडोजर चलाया। जानकारी के अनुसार, रेलवे अभियंता पुल निगम के अभियंताओं के साथ एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह के निर्देश पर अंचलाधिकारी ने 13 लोगों को नोटिस जारी किया और अपने-अपने घरों को जो सरकारी जमीन पर है उसे हटाने का निर्देश दिया था मगर कई घर नहीं हटे थे जिसके बाद आज करीब सात अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया गया।
बता दें िक पुल निर्माण निगम के द्वारा किए गए कार्य में अतिक्रमणकारी के कार्य में बाधा हो रही थी जिसके कारण उन्हें नोटिस देकर हटने को कहा था। लगभग 700 मीटर क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत गार्डर का कार्य पूरा हो चुका है और सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

