नवगछिया : श्रीनिवास रामानुजन मैथ टैलेंट टेस्ट का परिणाम शुक्रवार को इंटरनेट पर प्रकाशित किया गया है। इसमें पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के छात्र अमिष और लक्ष्मी ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

स्कूल के प्राचार्य रौशनलाल ने बताया कि विज्ञान और गणित के क्षेत्र में बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित श्रीनिवास रामानुजन मैथ टैलेंट टेस्ट में कक्षा 6 में नवोदय के अमिष कुमार प्रथम, लक्षमी कुमारी द्वितीय, कृष राज तृतीय और आर्या राज ने 9वां स्थान प्राप्त किया है। व

हीं 9वीं का छात्र रतन कुमार को जिला में पांचवां, जागृति राज को सातवां, तथा 10वीं की छात्रा भावना प्रियदर्शी को छठा स्थान मिला है। सफल छात्र-छात्रओं को विद्यालय की और से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये बच्चे अपने जीवन में सफलता की उड़ान भरेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....