नवगछिया : विगत 13 दिसंबर को नवगछिया क्षेत्र के कदवा दियारा के बोरवा टोला से विजय घाट पुल होकर भागलपुर आ रहा युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
एक सप्ताह तक मायागंज अस्पताल में इलाजरत रहने के बाद गुरुवार देर रात उसकी मौत हो गयी. मृतक बोरवा टोला के रहने वाले मानकेश्वर साह का बेटा रणवीर कुमार है.
मानकेश्वर साह ने बताया कि विगत 13 दिसंबर काे उनका बेटा अपने चचेरे भाई रतन के साथ भागलपुर जा रहा था. विजय घाट पुल पार कर कुछ दूर वह आगे बढ़ा ही था कि अज्ञात वाहन ने उनके बेटे की बाइक में टक्कर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इधर बरारी पुलिस ने मृतक के पिता का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
