नवगछिया : गोपालपुर थाना पुलिस ने बुधवार रात एक कार से 70 लीटर शराब बरामद की और तस्कर सचिन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कार में बड़ी मात्रा में शराब लतरा की ओर ले जाई जा रही है।

इसके बाद पुलिस ने लतरा मोड़ के पास वाहन की जांच की। जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर कार को रोका और तलाशी लेने पर 70.320 लीटर विदेशी शराब मिली। इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....