नवगछिया : अंचल कार्यालय में घुसकर सोमवार को राजस्व कर्मचारी बाबूलाल सिंह के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार तुलसीपुर मुखिया उमेश यादव को पुलिस ने थाना से ही बंध-पत्र पर जमानत दे दी। जिसके बाद मुखिया ने राहत की सांस ली।
यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सात वर्ष से कम सजा वाली धारा रहने के कारण बंध-पत्र पर बेल दी गई है।
बता दें कि सोमवार को किसी कार्य से मुखिया अंचल कार्यालय गए थे। जहां राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट की गई थी। जिसको लेकर राजस्व कर्मचारी ने मुखिया के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


