गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव में सोमवार को 70 वर्षीय विनय कुमार झा के साथ पूर्व के जमीन विवाद को लेकर हमला हुआ। दबंगों ने लाठी-डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिसके कारण वह घायल हो गए।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 566

विनय ने इसकी शिकायत गोपालपुर थाने में दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग जबरन जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए मारपीट कर रहे थे। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उनके बाएं हाथ की अंगुली तोड़ दी।

विनय ने गोपालपुर पीएचसी में इलाज कराया और अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है, वह कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....