नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में 01 जनवरी 2025 को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु और दो लोग घायल हुए थे। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। गुड्डू के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि घटनागत पूर्व के विवाद के कारण घटी थी। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखेगी।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
