नवगछिया में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता-हायलबुल के बीच 14 नंबर सड़क पर रविवार सुबह एक हादसा हुआ। ई रिक्शा के चालक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों को पीछे से टक्कर मार दी।
Total Downloads: 173
घायल मजदूर धनंजय कुमार (17) और मोहन कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें स्थानीय पुलिस ने मायागंज अस्पताल बीच पहुँचाया, जहाँ मोहन की हालत बहुत गंभीर है। उसकी आँख बाहर निकल आई है और वह अन्य गंभीर चोटों से ग्रस्त है।
घटनास्थल पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इमरजेंसी सेवा डायल 112 मौके पर पहुंची। इस्माइलपुर पुलिस ने टोटो को जप्त कर लिया है और थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घायल व्यक्तियों की ओर से अभी कोई आवेदन नहीं मिला है, पर आवेदन मिलने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।.

