नवगछिया : बिहपुर के एनडीए कार्यालय में कृषि सह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भव्य स्वागत किया गया। बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र और एनडीए संयोजक मनोज लाल ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
Total Downloads: 187
मंत्री ने 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की डबल इंजन सरकार फिर बनेगी, जिसकी अगुवाई नीतीश कुमार करेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनडीए की बैठक 11 फरवरी को बिहपुर कार्यालय में होगी, और भाजपा मंडलों की बैठक 14 फरवरी और शक्ति केंद्रों की बैठक 17 फरवरी को होगी। मौके पर कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया।.

