नवगछिया : अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रखंड के डीलर बीते एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके कारण प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली की दुकानें बंद है और राशन उठाव और वितरण पूरी तरह बंद हो गया है।

हड़ताल की सफलता और अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर बीते 20 जनवरी से पटना के गर्दनीबाग में भूख हड़ताल (आमरण अनशन) पर बैठे अंबिका प्रसाद यादव के समर्थन में शुक्रवार को प्रखंड के डीलर ने खरीक बाजार स्थित मड़वाड़ी धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की।

जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार और संचालन उपाध्यक्ष हरिकिशोर राज्यपाल ने की। बैठक में सभी डीलरों ने एक स्वर में कहा कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....