नवगछिया थाना के तेतरी जीरो माइल पर दुकान में दोस्तों के साथ खाने पीने के बाद दुकानदार द्वारा पैसा मांगने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट कर जख्मी करने के आरोपी निवास कुमार पिता कन्हैया यादव घर जमुनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दुकानदार राजेन्द्र हरिजन पिता पैरु हरिजन बुद्धूचक नया टोला तेतरी जीरो माइल के बयान पर नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि बचे अन्य आरोपियों की गिरप्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....