मानसून की दस्तक से मौसम हुआ सुहाना, बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

29 से 31 अक्टूबर तक बदलेगा भागलपुर का मौसम, बारिश की संभावना

भागलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय सिस्टम के प्रभाव से 29 से 31 अक्टूबर तक भागलपुर समेत आसपास के जिलों के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाने और कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

भागलपुर में सोमवार को मौसम शुष्क रहा और आसमान साफ था। दोपहर 12 बजे तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा 79 प्रतिशत दर्ज की गई। इस दौरान 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा चली।

मौसम में संभावित बदलाव के बीच किसानों और आम लोगों की नजर मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर रहेगी। बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को अगले कुछ दिनों के मौसम संबंधी अपडेट पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *