नवगछिया : मंगलवार को नन्हकार के एनएच-31 पर गंगा घाट से लौटने के क्रम में एक महिला की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी. महिला की पहचान झंडापुर निवासी मृत्युंजय चौधरी की पत्नी रूसी देवी के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक रूसी देवी अपने पुत्र सत्यम कुमार के साथ गंगा घाट पर स्नान की. इसके बाद सत्यम द्वारा दंड दिया जा रहा था.

दंड देते हुए उसे मड़वा महादेव मंदिर तक जाना था लेकिन रास्ते में ही पहले बाइक से धक्का लगने से उसकी मां बीच सड़क पर गिर गई, जब तक वह संभल पाती इससे पहले खगड़िया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने उसे कुचल दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुत्र सत्यम के सामने यह सारी घटना हुई.

सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजन के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. घटनास्थल पर झंडापुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....