नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर खरीक रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास शुक्रवार की शाम भैंस को बचाने में एक वृद्ध पशुपालक की कट कर मौत हो गयी और मौके पर ही ट्रेन से कट कर तीनों भैंसों की जान चली गयी.

मृतक की पहचान नया टोला भवनपुरा के राजेंद्र यादव (77)के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में कोहराम मच गया. किसान रोज की भांति शुक्रवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पार कर भैंस चराने बहियार जा रहा था, जिसके दौरान ट्रेन हादसा का शिकार हो गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....