2232 छात्र और 6887 छात्राएं होंगे परीक्षा में शामिल


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

bseb

नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. जहां अनुमंडल के नौ केंद्रों को परीक्षा के लिए चिन्हित किया गया है . उन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, पानी, शौचालय और बैठने सहित अन्य सुविधा को पूरा कर आज से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयार है. मालूम हो कि नवगछिया अनुमंडल में 9 केंद्र बनाए गए हैं, जो बाल भारती विद्यालय, बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, रुंगटा बालिका विद्यालय, गजाधर भगत महाविद्यालय, मदन अहिल्या महिला कॉलेज, नवादा उच्च विद्यालय, लालजी मध्य विद्यालय और सावित्री पब्लिक स्कूल को चुना गया है. इस बार मैट्रिक की परीक्षा में इन सभी नौ केंद्रों पर कुल 9089 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. जिसमें 2232 छात्र और 6897 छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी. जिसमें छात्रों के लिए गजाधर भगत महाविद्यालय और मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय को में केंद्र बनाया गया है. वही बाकी बचे 6897 छात्राओं के लिए 7 केंद्र बनाए गए हैं . इन सभी केंद्रों पढ़ 54 दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. साथ ही केंद्रों पर नजर रखने के लिए तीन उड़नदस्ता दल और हर एक केंद्र पर एक गस्ती पार्टी तीन महिला पर्यवेक्षक और दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. परीक्षा को लेकर प्रशासन पहले से ही काफी मुस्तैद नजर आ रहा है. परीक्षा के 1 दिन पहले अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह और डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलबेला के नेतृत्व में सभी केंद्रों के केंद्राधीक्षक के साथ बैठक कर परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे. जिसके बाद से सभी केंद्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है. कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरा लगाकर परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाया जाएगा. मालूम हो कि बीते इंटर की परीक्षा में कदाचार के आरोप में 7 परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया था. मैट्रिक की परीक्षा को लेकर भी प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हो सके.

अपने-अपने सामानों के साथ नवगछिया पहुंचने लगे मैट्रिक के परीक्षार्थी

बुधवार से होने वाले बोर्ड की परीक्षा को लेकर जहां नवगछिया अनुमंडल में 9 केंद्र बनाए गए हैं, जिसको लेकर छात्र छात्राएं मंगलवार नवगछिया पहुंचने लगे हैं. दूरदराज के छात्र नवगछिया में ही लॉज और कमरा बुक कर यहीं रह कर परीक्षा देंगे, ताकि आने जाने में विलंब ना हो. परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला जारी है. हाथ में सामान लिए रूम की तलाश करते परीक्षार्थी का यह कहना है कि दूर से आने में उनकी परीक्षा अभी के समय में हो रहे पुल पर जाम के कारण छूट भी सकती है जिसको लेकर वह नवगछिया में ही रहकर परीक्षा देंगे.

मोटी रकम वसूल रहे लॉज व रूम मालिक

मैट्रिक की परीक्षा को लेकर जहां रूम और लॉज की चांदी हो गई है, वैसे मैं नवगछिया में मेला का माहौल बना हुआ है. परीक्षा देने वाले छात्र एवं छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ नवगछिया में रहने के लिए जहां रूम की तलाश कर रहे हैं, वैसे मैं रूम मालिक के लिए यह कमाई का जरिया बन गया है. मोटी कीमतों पर रूम छात्रों को रूम दिया जा रहा है. जहां नवगछिया में दो से 3000 प्रति माह रूम रेंट देकर आदमी रहते हैं, वैसे मैं मैट्रिक की परीक्षा को लेकर रूम रेंट बढ़ाकर 4 से 5000 कर दिया गया है . यही नहीं परीक्षा को लेकर होटलों की भी चांदी हो गई है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet